बलौदाबाजार। घटनास्थल ग्राम बिटकुली मर्ग क्र. 41/2025 में घटना दिनांक 15.03.2025 को मृतक अजय ध्रुव द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। घटनास्थल की जांच पर मृतक द्वारा एक कागज पर लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला, जिसमें आरोपियों का नाम लेख करते हुए उनके द्वारा मारने पीटने एवं लड़ाई झगड़ा करने का उल्लेख था। मर्ग की संपूर्ण जांच पर एवं मृतक के परिजनों, गवाहों के कथन पर यह पता चला कि दिनांक 15.03.2025 को रात्रि लगभग 12:00 बजे आरोपियों द्वारा मृतक के घर में आकर पूर्व में हुई लड़ाई झगड़ा की बात को लेकर मृतक को मारने पीटने एवं जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपियों द्वारा दिए गए इस धमकी से व्यथित एवं परेशान होकर मृतक द्वारा फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग जांच, पंचनामा कार्यवाही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मृतक के परिजनों, गवाहों के कथन के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 484/2025 धारा 108,296, 351(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा विवेचना क्रम में 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा मृतक को मारने पीटने एवं जान से मारने की धमकी देना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में चारों आरोपियों को आज दिनांक 13.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

