डोंगरगढ़- दिगर राज्य के रहने वाले नाशीली गोलियों के सौदागर साजन को डोंगरगढ़ पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. इन दिनों डोंगरगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों के युवा इस प्रकार की गोलियों का आदी हो रहे है जो सोचनिय विषय है. पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि 11 मई को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिला कि आरेापी दंतेश्वरी पारा डोंगरगढ़ में रहने वाला साजन कुमार कनसारा खैरागढ़ रोड कक्कड़ पेट्रोल पंप के सामने डोंगरगढ़ में अवैध रूप से पैसा कमाने के चक्कर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर नशीली टेबलेट बेंच रहा है कि सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल बताए गए स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपी साजन कुमार कनसारा पिता गंगाराम कनसारा उम्र- 35 वर्श निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड न0- 02, बंशी किराना स्टोर के मकान डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ0ग0 स्थायी पता- ग्राम सबोर, ठठेरीटोला, पोस्ट$थाना सबोर जिला भागलपुर बिहार को एक थैला के अन्दर में रखे नशीली टेबलेट NITRAZEPAM TABEETS I.P. NITZASCEN 10 कुल 20 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 10 नग टेबलेट कुल- 200 नग एवं बिक्री नगदी रकम 500/-रू0 के साथ व उसके पास से 500/-रू0 नगदी तथा एक नग पुराना सैमसंग मोबाईल किमती- 5000/-रू0 जप्त कर पकड़ा गया। पुलिस ने नशे की गोलियों के सौदागर साजन कनसारा के खिलाफ अवैध रूप से धन अर्जन करने हेतु शासन द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाई टेबलेट का बिक्री करने के विरूद्ध धारा- 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का दावा है कि नशीली दवाई बिक्री करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे लोगों को बक्शा नहीं जायेगा और कार्यवाही जारी रहेगी।
आखिर पकड़ा ही गया नशीली गोलियों का सौदागर.

