आकाशीय बिजली से घायल हुए लोगों की हालचाल जानने कलेक्टर पहुंचे जिला अस्पताल

घायलों का बेहतर ईलाज हेतु अधिकारियों क़ो दिये निर्देश

घायलों का जिला अस्पताल में ईलाज जारी, स्थिति सामान्य

बलौदाबाजार. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हुए लोगों की हालचाल जानने कलेक्टर दीपक सोनी गुरुवार क़ो संध्या में जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों एवं उनके परिजनों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछा और बेहतर ईलाज के आश्वाशन दिये। उन्होंने सभी घायलों का बेहतर ईलाज हेतु सीएमएचओ क़ो निर्देशित किया। उन्होंने सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार अवस्थी से सभी घायलों की स्थिति की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि भर्ती 8 लोगों का ईलाज जारी है तथा उनकी स्थिति सामान्य है।

बताया गया कि आज अपरान्ह में बारिश होने के दौरान बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए प्रतीक कोसले एवं 8 अन्य रुके हुए थे। बिजली गिरने की वजह से प्रतीक कोसले उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहंदा की मृत्यु हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *