भोपाल पटनम . भोपाल. पटनम क्षेत्र मे मंगलवार की.शाम को अचानक मौसम के बदलने से आंधी तूफान ने अपना कहर बरपाया इस सिथति के कारण. जन मानस को काफी परेशानियों का सामना करना पडा है मिली जानकारी के अनुसार. भोपाल पटनम क्षेत्र के.तिमेड और रामपुरम ग्राम मे आई आंधी तूफान से अनेक घरों के छत ्मे लगे सीट उड गए है कुछ लोगों को चोट लगने की भी खबर है आंधी तूफान के बाद संबंधित पंचायतो के सरपंच मौके पर पहुंचे और सिथति का अवलोकन किया तथा इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी है क्षेत्र मे कुछ समय के.लिए विधुत सेवा भी बाधित रही भीषण गर्मी के चलते ऐसी सिथति से आम जन मानस को काफी परेशानियां हुई है कितने मकानों घरों को को क्षति पहुंची है यह पटवारी रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा .इस आंधी तूफान का असर बीजापुर मे भी हुआ है बताया गया है कि बीजापुर के आसपास कुछ गांव मे भी लोगों के घरों के छत उड गए है
आंधी तूफान से भोपाल पटनम क्षेत्र के अनेक घरों के छत उडे

