मणिपुर में हिंसा फिर भड़कीः 2 कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या

काम नहीं करने वाले ठेकेदारों पर लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड

मणिपुर में हिंसा फिर भड़क गई है। मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लीसांगफाई गांव में दो कुकी जनजाति (Kuki people) महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा कई फार्महाउसों में आग लगा दी गई। मृतकों की पहचान किमजालहाई सिंगसोंग और फलनैचोंग सितल्हो के रूप में हुई है। दोनों इसी गांव की रहने वाली थीं। फलनैचोंग खेत में लकड़ियां बटोर रही थीं, तभी उन्हें गोली मार दी गई। इससे पहले 13 सितंबर को मणिपुर के तामेंगलोंग और नोनी जिलों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मणिपुर में 3 मई 2023 को जातीय हिंसा शुरू होने के बाद अगस्त तक कम से कम 306 लोगों की हत्या हो चुकी है। जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *