पंजाब की AAP सरकार के बजट से महिलाओं को फिर झटका

चंडीगढ़.पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बुधवार को बजट पेश किया। 2.36 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में भगवंत मान सरकार ने गांवों में इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार से लेकर शहरी क्षेत्रों तक के लिए कई घोषणाएं की हैं। लेकिन महिलाओं को 1000 रुपये हर महीने देने वाले वादे पर चुप्पी साध ली। आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में इसका वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के तीन साल बाद भी महिलाओं को इंतजार है। AAP ने वादा किया था कि पंजाब में सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे और यह रकम सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर होगी। लेकिन इस स्कीम पर सत्ता में आने के बाद से ही भगवंत मान चुप्पी साधे हुए हैं। उम्मीद की जा रही थी कि इस बार कुछ ऐलान होगा, लेकिन बजट में भी इस पर चुप्पी ही बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *