तिल्दा में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाया गया

तिल्दा नेवरा। शहर के हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान राम और उनके परम भक्त मारुतिनंदन हनुमान जी की पूजा अर्चना करने पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद दोपहर में मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। नगर ओर ग्रामीण अंचलों में बजरंग बली मंदिरों में रामचरित मानस के अखंड पाठ और संगीतमय सुंदरकांड के कार्यक्रम के भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था भगवान की झांकी भी सजी थी। झांकी को निहारते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम व हनुमान के जयकारे लगाए। साथ ही मंदिर परिसरों में हवन भी कराया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आहुतियां दीं।नेवरा संकट मोचन मंदिर गांधी चौक में जगन्नाथ मंदिर में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा उपस्थित होकर शाम को गांधी चौक में बजरंग बली के भजन कार्यक्रम में श्री हनुमान जी के भजन गा कर प्रदेश के लिए प्रार्थना की इस दौरान भंडारा का आयोजन किया गया इसके साथ ही नगर के समजसेवको ने नेवरा कोहका मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में भंडारा प्रसाद वितरित कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *