जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के संवैधानिक मूल्यों को किया याद

तिल्दा नेवरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वार्ड क्रमांक चार एवं वार्ड क्रमांक 18 स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा के आस पास सबसे पहले नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्र कला खुमान वर्मा ,उपाध्यक्ष श्रीमती पलक विकास सुखवानी के नेतृत्व में पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वछता अभियान चलाया और क्षेत्र की साफ सफाई कियातत पश्चात भाजपा के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं पार्षदों और नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मियों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने समता और समानता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के संवैधानिक मूल्यों को याद किया।
भाजपा जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीणअनिल अग्रवाल ने कहा कि सभी प्रकार के भेदभाव को भुलाकर देश की एकता और प्रगति के लिए काम करना है। उन्होंने सभी को बाबा साहेब के दिए समता, समानता और सुरक्षा के मूल्यों के बारे में जागरूक किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्र कला खुमान वर्मा ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती होती है। डॉ. बीआर अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद्, बहु-भाषाविद्, धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत में छूआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि अस्पृश्यता को हटाए बिना राष्ट्र की प्रगति नहीं हो सकती है। वह भारत में दलितों व पिछड़े वर्गों को मसीहा थे। लोग उन्हें बाबासाहेब कहकर बुलाते थे। बाबासाहेब ने भारत के संविधान निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते उन्हें संविधान का जनक भी कहा जाता है।
उपाध्यक्ष श्रीमती पलक विकास सुखवानी ने कहा की डॉ अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है। उन्होंने देश के लिए ऐसा संविधान तैयार किया, जिसमें सभी को समान अधिकार, न्याय और स्वतंत्रता मिले – चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग से हो। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, दलितों की शिक्षा, और सामाजिक समानता के लिए कई काम किए। उन्होंने कहा था – ‘शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा, वह दहाड़ेगा।’ यह उनके विचारों की ताकत को दिखाता है। उनके विचारों की आधुनिकता का अंदाज़ा उनके विचारों से लगाया जा सकता है-समरसता का संदेश दिया कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ ने भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहेब के सामाजिक समरसता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सभी ने एकजुट होकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता जताई।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित मुख्य पालिका अधिकारी अनिष कुमार ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी, भाजपा जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण अनिल अग्रवाल ,राम पंजवानी ,नरेंद्र शर्मा ,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद,डॉक्टर खुमान वर्मा विजय ठाकुर ,पवन अग्रवाल ,सौरभ जैन ,पार्षद ईश्वर यदु,पार्षद रानी सौरभ जैन ,पार्षद पारुल अग्रवाल ,,विनोद नेताम ,सतीश निषाद ,लक्षमी चंद नागवानी ,प्रेम कोशले ,धर्मेंद्र डहरिया ,लुकराम बघेल ,नरसिंह वर्मा ,दिनेश पंजवानी ,आंनद शर्मा ,नवीन केशरवानी , पार्षद गण व पालिका के अधिकारी कर्मचारि ,भाजपा कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *