ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली दर बढ़ोतरी का विरोध किया

कांकेर :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण व शहर के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा डेढ़ साल में चौथी बार बिजली के दरों में बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में नारेबाजी करते प्रदर्शन व बिजली ऑफिस का घेराव किया गया l ब्लॉक अध्यक्ष रोमनाथ जैन ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद बिजली कटौती शुरू हो गई, और लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं l डेढ़ साल में 80 पैसे यानी 13% की बढ़ोतरी भाजपा के द्वारा की गई है ,2003 से 2018 तक रमन सरकार ने हर साल बिजली महंगी की जबकि कांग्रेस सरकार के 5 साल में कुल वृद्धि सिर्फ दो पैसे ही हुआ था, लेकिन भाजपा सरकार जनता से वसूली कर रही है, सरकारी विभागों और उपक्रमों के बकाया भी लंबित है ,थर्मल प्लांट को अडानी की कंपनी से महंगे दर पर कोयला खरीदने मजबूर किया जा रहा है डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से परिवार पर खर्च बड़ा है, प्रदेश भर स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को भारी बिल भेजे जा रहे l सर्वाधिक बढ़ोतरी कृषि पंप के बिजली के दाम में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि करके की गई है छत्तीसगढ़ के किसान इस सरकार की दुर्भावना और उपेक्षा के चलते पहले ही खाद ,बीज और बिजली कटौती से परेशान है अब कृषि पंप में बिजली की दर बड़ा कर किसानों की कमर तोड़ रही है प्रदर्शन में मुख्य रूप से नरेश ठाकुर, तरेंद्र भंडारी, मनोज जैन, सरजू शोरी, यासीन कारनी, गोमती सलाम,बाबा गढ़पाले, मतीन खान, मकबूल खान,अजय सिंह रेनु, विनोद शोरी, कमलेश पद्माकर ,शेखर सलाम, उमेश साहू ,शिवांकित श्रीवास्तव, मृदुला भास्कर, कमलेश कुमार देवांगन, खोमेन्द् उईके ,लोमेंद्र यादव, उदय प्रकाश शर्मा, जीत सिंह कवाची, शेष गजबिए,राजा ठाकुर, विनय सिंह ठाकुर , किशन साहू,सूर्या नेताम , तारस सिन्हा, चमन साहू, सुरेश नाग, ओमप्रकाश देवांगन ,मुकेश तिवारी, खोंम लाल देवांगन ,उदय प्रकाश शर्मा, यासमीन खान ,रोशन यारा कमलकांत नागवंशी , चंद्रभान पोटाई के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *