उत्तरकाशी।उत्तरकाशी के गंगनानी में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। देहरादून के सहस्रधारा से उड़ा हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। हादसे के वक्त,हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। इनमें 6 की मौत हो गई है तो वहीं एक घायल बचा है। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बताया गया कि खरसाली से हर्षिल जाते वक्त एयरोट्रांस कंपनी का हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। हेलिकॉप्टर में सवार लोगों के बारे में पता नहीं चल पाया है। आज सुबह एयरोट्रांस कंपनी हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से चारधाम यात्रियों को लेकर यमुनोत्री के लिए उड़ान भरी थी। यमुनोत्री के खरसाली हेलीपैड के बाद यह हेलीकॉप्टर गंगोत्री के लिए निकला,जहां उसे हर्षिल हेलीपैड पर पहुंचना था। हर्षिल जाते वक्त उत्तरकाशी के गंगनानी में अचानक यह क्रैश हो गया। उस वक्त 5 से 6 लोग सवार थे।
गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने पुष्टि की है कि उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है। प्रशासन और राहत टीमें हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ले जाए जाने की सूचना है।
उत्तरकाशी के गंगनानी में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर,6 की मौत

