सास पड़ोसी युवक के साथ बना रही थी संबंध, बहू की पड़ गई नजर, मासूम की हत्या में नया खुलासा

सहारनपुर । यूपी के सहारनपुर में मां के बगल में सोई पांच माह की मासूम की हत्या में नया खुलासा हुआ है। जिस दादी ने मासूम की हत्या की वह बेहद शातिर निकली है। उसने अपनी बहू को फंसाने के लिए मासूम की बलि चढ़ा दी। सास ने पूरी साजिश पड़ोसी युवक से अवैध संबंधों को छिपाने में रच डाली। बहू ने सास को युवक के साथ संबंध बनाते देख लिया था। अपने इसी अवैध संबंध को छिपाने के लिए घर के अन्य सदस्यों को भी बहू के खिलाफ कर दिया। सास चाहती थी कि बहू को जेल भेज दिया जाए ताकि अवैध संबंध भी चलता रहे और उसकी कारस्तानी किसी को पता भी नहीं चले।
सहारनपुर के कुतुबपुर कुसेनी में मासूम इशिका (पांच माह) की अपनी मां के बगल में सोते समय बुधवार की सुबह हत्या कर दी गई थी। कुछ घंटे में ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पता चला कि किसी और ने नहीं बल्कि मासूम की दादी ने ही उसकी हत्या की है। हत्या में दादी के साथ दादा और बुआ भी शामिल थे। दादी ने दोनों को बहू के खिलाफ भड़काकर अपने साथ मिला लिया था।

पुलिस ने जब दादी सरिता से पूछा कि पोती को कैसे और क्यों मारा तो उसने बताया कि वह कई दिनों से इसकी योजना बना रही थी। वह बहू को फंसाना चाहती थी। तड़के करीब चार बजे जब उसे लगा कि सब सो रहे थे, तब ब्लेड उठाया और चारपाई के पास आकर सबसे पहले पोती का मुंह दबाया। इसके बाद धीरे से ब्लेड से गला रेत दिया। मुंह तब तक दबाकर रखा जब तक मासूम इशिका की सांसें नहीं थम गई। बताया जाता है कि मासूम के दादा ने ब्लेड दिया, बुआ खड़ी देख रही थी और दादी ने गला काट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *