भुज । गुजरात के दो दिन के दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने आज शाम भुज में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने भुज से एक बार फिर पाकिस्तान पर हमला बोला। पड़ोसी मुल्क पर तल्ख तेवर करते हुए मोदी ने कहा कि हमने उनके 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया। आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो-टॉलरेंस की है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि पहलगाम हमले के बाद उन्होंने पाकिस्तान से आतंक के खिलाफ ऐक्शन लेने का वेट किया था,पर कोई रिस्पॉन्स न मिलने के बाद सेना को खुली छूट दे दी। भुज में पाकिस्तान पर गरजते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी नीति आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो-टॉलरेंस की है। ऑपरेशन सिंदूर ने हमारी नीति को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है। मोदी ने आगे कहा कि जो भी भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा,उसको उसकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा। पीएम ने कहा कि भारत पर आंख उठाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर मानवता बचाने और आतंकवाद के अंत का एक मिशन है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक और नई बता बताते हुए मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल के बाद मैंने कभी छिपाया नहीं,बिहार में जनसभा से घोषणा की थी कि मैं आतंकवाद के ठिकानों को मिट्टी में मिला दूंगा। हमने 15 दिन तक इंतजार किया कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाएगा। जब उन्होंने कुछ नहीं किया तो हमने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी।
मोदी ने आगे कहा कि भारत के टार्गेट पर आतंकवादियो के हेडक्वॉर्टर थे,सैकड़ों किलोमीटर अंदर जाकर सटीक वार किया। अगल-बगल नहीं एकदम टार्गेट पर वार किया। यह दिखाता है कि हमारी सेना कितनी सक्षम है,हमने दुनिया को दिखाया कि आतंकवाद के ठिकानों को भारत में बैठे-बैठे मिट्टी में मिला सकते हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई इतनी जोरदार थी कि उनके एयरबेस अभी भी आईसीयू में हैं। यह हमारी सेना के पराक्रम और बहादुरी का ही नतीजा था कि पाकिस्तान ने सफेद झंडा लहराया। हमने उन्हें पहले ही बता दिया था, हमारा निशाना आपकी आतंकी अवसंरचना थी; आपको बस चुप रहना था। अब जब आपने गलती की है, तो आपको इसके परिणाम भुगतने होंगे।
भारत पर आंख उठाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: मोदी

