छुरिया संवाददाता
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम रामतराई में गायत्री परिवार छुरिया के तत्वाधान में 4 दिवसीय व्यक्तित्व युवा निर्माण शिविर व पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया था । इस शिविर के समापन अवसर के मुख्यअतिथि बतौर श्री संजय कुमार सिन्हा व श्रीमती उत्तरा निषाद सभापति ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी व माता भगवतीदेवी जी के तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया।सभी अतिथियों का गायत्री परिवार के सदस्यों ने स्वागत सत्कार किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशा मुक्ति, बढ़ते अपराध से कैसे दूर रखे साथ ही भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के दिशा में काम करने की सोच के लिए गायत्री परिवार को धन्यवाद दिया । उक्त कार्यक्रम को उत्तरा निषाद ने भी संबोधित किया । इस शिविर में 120 युवाओं ने आवासीय प्रशिक्षण में भाग लेकर लाभ उठाया है । इस अवसर पर मुख्यरूप राजकुमार निषाद,उमेश सेवता,जयप्रकाश सिन्हा जिला समन्वयक,राजकुमार साहू,जिला युवा sah समन्वयक,प्रभात साहू, एम सोनबोर,योगेंद्र वर्मा,चेतन साहू,नरेश चंद्रवसी,कांता साहू,दुलचंद साहू सरपंच उपस्थित रहे सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे है।
देश के नवनिर्माण में युवाओं का हो योगदान : संजय कुमार सिन्हा

