हैदरकोडो मे सुशासन तिहार अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन

2941आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही शत प्रतिशत निरकरण

छुरिया संवाददाता
छुरिया।जनपद पंचायत छुरिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत हैदलकोड़ो में दिनांक 14 मई 2025 को सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर का उद्देश्य सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण करना था। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित कुल 25 विभागों ने सहभागिता की। इन विभागों को कुल 2941 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2894 मांगों एवं 32 शिकायतों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।

शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक समस्या का समाधान स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष किया गया एवं सभी निराकरणों की सार्वजनिक वाचन के माध्यम से जानकारी दी गई, जिससे पारदर्शिता बनी रही। ग्रामीणों ने समाधान की प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी संतुष्टि व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, नवीन जाबकार्ड, लोकसेवा यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को FTK किट, मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, श्रमकार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मान.श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष मान.श्री संजय सिन्हा,उपाध्यक्ष मान. श्री प्रशांत ठाकुर जनपद पंचायत छुरिया, जिला पंचायत सदस्य, मान.श्रीमती बीरम मंडावी, श्रीमती उत्तरा निषाद, डॉक्टर श्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, श्री बालमुकुंद कुंजाम, श्रीमती भेषबाई साहू, श्री चंद्रप्रकाश मोटघरे, श्रीमती चंद्रिकालेखचंद वर्मा एवं श्रीमती हेमीन बाई साहू सदस्य जनपद पंचायत छुरिया तथा सम्मिलित ग्राम पंचायतों समस्त सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशासनिक स्तर तहसीलदार छुरिया श्री विजय कोठारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू, श्रीमती आकांक्षा साहू, तहसीलदार कुमर्दा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल और प्रभावी बनाया। समाधान शिविर सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शी प्रशासन का सशक्त उदाहरण बना, जिससे ग्रामीणों का शासन और प्रशासन पर विश्वास और भी मजबूत हुआ।समाधन शिविर में जल सरक्षण हेतु जल शपथ भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *