दुल्हन ने प्रेमी को भाई बताकर ससुराल बुलाया, पति ने पकड़ा, तब जाकर खुली पोल

बेगूसराय में एक नई-नवेली दुल्हन की करतूत ने लोगों को हैरत में डाल दिया। लोग अब इस सोच में डूब गए कि आखिर शादी किया जाए भी या नहीं। दरअसल, दुल्हन ने शादी के 3 दिन बाद ही अपने प्रेमी को ससुराल बुला लिया और ससुरालियों के सामने उसे अपना मौसेरा भाई बता दिया। लेकिन जब बंद कमरे में उस नई-नवेली दुल्हन के पति ने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा तो उनकी पोल खुल गई। जिसके बाद दुल्हन ने यह बात मानी कि कमरे में मौजूद शख्स उसका मौसेरा भाई नहीं बल्कि उसका प्रेमी है। फिर वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद्द पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी और वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
यह पूरी घटना बेगूसराय के तेयाय क्षेत्र के दादपुर गांव की है। जहां दादपुर निवासी विश्वजीत पासवान की शादी 16 अप्रैल को बड़ी बलिया निवासी प्रकाश पासवान की बेटी कल्पना कुमारी से हुई थी। शादी बड़ी ही धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। लेकिन दुल्हन कल्पना कुमारी इस शादी और अपने पति से खुश नहीं थी। उसका दिल अपने प्रेमी नीतीश के लिए धड़कता था। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। 16 अप्रैल को कल्पना की शादी हुई और शादी के बाद 17 अप्रैल को उसकी विदाई। विदाई में कल्पना के साथ उसका भाई भी आया था लेकिन वह 18 अप्रैल की सुबह चला गया।
शादी के बाद अपने ससुराल आ गई तो उधर उसका प्रेमी काफी परेशान चल रहा था। शादी के अगले दिन ही चोरी-छुपे बात भी हुई थी। इसी दौरान अपने प्रेमी को अपने ससुराल आने को कहा। कल्पना ने उसे अपना प्लान बताया और कहा कि जब तुम मेरे ससुराल आओ तो कहना कि मैं उसका मौसेरा भाई हूं। कल्पना का प्लान उसके प्रेमी को भी पसंद आया। शुक्रवार यानी 18 अप्रैल की शाम अपनी प्रेमिका के ससुराल दादपुर पहुंच गया। ससुराल पहुंचने के बाद वह एक स्कूल के पास पहुंचकर उसे फोन किया। जिसके बाद उसकी प्रेमिका ने उसे रिसीव करने के लिए किसी को भेजा।
इसी बीच दूल्हे राजा को पता चला कि उनका कोई साला आया है तो वह अपने खुशी-खुशी अपने साले से मिलने अपनी पत्नी के कमरे में पहुंच गया। लेकिन कमरे में जैसे ही वह पहुंचा तो सामने का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। दूल्हा ने देखा कि उसकी पत्नी अपने कमरे में अपने कथित मौसेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। दोनों एक-दूसरे के साथ अश्लील हरकत करने में मशगूल थे। पत्नी को अपने ही मौसेरे भाई के साथ ऐसी हरकत करते देख दूल्हे के होश ही उड़ गए। उसने फौरन अपने ससुर को फोन कर के प्रेमी के बारे में पूछा। तब दूल्हे के ससुर जी ने कहा कि नीतीश नाम का मेरा कोई रिश्तेदार ही नहीं है, उसे पकड़ कर रखिए, हम दुल्हन के भाई को अभी भेजते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *