Ø आटो लाईट आँख मे पड़ने पर हुआ विवाद.
Ø तीन आरोपियों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम.
Ø घटना में प्रयुक्त चाकू, आटो रिक्शा जप्त.
डोंगरगढ़- अछोली में युवक के अंधे कत्ल के राज से पर्दाफ़ाश करने में डोंगरगढ़ पुलिस को सफलता मिली है और तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े है. पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि 02 मई 2025 को डायल 112 से सुचना प्राप्त हुई कि ग्राम अछोली मे प्राथमिक स्कूल के पास रात्रि में शादी कार्यक्रम हो रहा था उसी पंडाल केे पीछे पुराना स्कूल भवन के बरामदे मे एक अज्ञात व्यक्ति की खुन से लथपथ शव मिलने पर थाना डोंगरगढ़ में अप0क्र0- 189/2025 धारा- 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आषीष कुंजाम के मार्ग-दर्शन पर डोंगरगढ़ पुलिस टीम अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था कि इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जो घटना दिनांक को घटना स्थल के आसपास मौजूद थे ग्राम कलकसा में राहुल वर्मा के घर के पीछे छिपे हुये हैं जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । पकड़े गये संदेहियों को थाना लाकर बारिकी से पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी राहुल वर्मा निवासी ग्राम कलकसा द्वारा अपने अन्य साथी षिवम यादव एवं भास्कर वर्मा निवासी अछोली के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । आरोपी राहुल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा आटो रिक्षा जप्त किया गया है ।
पूछताछ पर आरोपियों द्वारा घटना के संबंध में बताया गया कि दिनांक 02.05.2025 को रात्रि में ग्राम अछोली भास्कर वर्मा के घर पर तीनों दोस्त शराब का सेवन कर घुमने के लिये आटो रिक्शा सीजी 04 के.वाय. 6742 से घुमने निकले जैसे ही स्कुल चौक अछोली के पास पहुचे तब आटो की लाईट भीम लाल नेताम के चेहरे पर पडा आटो के लाईट से चेहरे पर पड़ने के कारण आटो चालक राहुल के साथ वाद विवाद हुआ जिस पर शिवम यादव एवं भास्कर वर्मा के द्वारा मृतक के हाथ को पकड़कर रखा और राहुल वर्मा के द्वारा अपने आटो में रखे चाकू से भीम लाल के छाती में वार कर घटना से फरार हो गये थे ।

