गोरखपुर1 गोरखपुर में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति को पत्नी के अवैध संबंध का शक था। उसने अपने बड़े भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी की अभी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर नंबर दो के टोला हीरागंज में बुधवार की रात यह घटना हुई। आरोपी सतीश चौहान खाना खाने के बाद अपनी पत्नी सरोज के साथ कमरे में सोने चला गया था।
रात में ही उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह घर की पहली मंजिल पर जाकर सोफे पर लेट गया। जब बड़े भाई की पत्नी कमरे से निकलकर बाहर गई तो वह कमरे में घुस गया। वसुली (धारदार हथियार) से अपने बड़े भाई आतिश पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।
अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला

