रायपुर – आज रायपुर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 अंतर्गत जोन क्षेत्र में पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र के राधाकृष्ण मन्दिर यादव पारा में स्वच्छता पर कहानियों का मंचन करवाकर स्वच्छता के 4 धुरंधर पहल अभियान चलाकर दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत 4 डिब्बा सफाई प्रणाली अपनाकर चार पृथक – पृथक रंग के डस्टबिन में गीला, सूखा, सेनेटरी और विशेष देखभाल कूड़ा अलग – अलग करके रखकर सफाई मित्र को देकर रायपुर शहर को स्वच्छ शहर बनाने भागीदारी दर्ज करने की नागरिकों से विनम्र अपील जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा श्री राकेश बंजारे की उपस्थिति में की गयी.
निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 2 के राधाकृष्ण मन्दिर यादवपारा में नागरिकों को स्वच्छता पर कहानियों के मंचन और स्वच्छता के 4 धुरंधर पहल पर बनाया जागरूक

