हाथी का आतंक : मासूम समेत 3 लोगों को पटक-पटककर मार डाला, महिला को खेत में कुचला…

रायगढ़। जिले में हाथी के हमले से 3 लोगों की जान चली गई। 22 जुलाई की रात ग्राम गोसाईडीह और मोहनपुर में हथिनी और उसके शावक ने जमकर उत्पात मचाया। मामला लैलूंगा रेंज का है। इस दौरान गोसाईडीह में 3 साल के बच्चे को पटक-पटककर हाथी ने मार डाला। इसके बाद मोहनपुर में एक महिला को खेत में पटका।

साथ ही हाथी ने घर की दीवार को ढहा दिया। जिसमें दबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इसके अलावा हाथी ने कई घरों में तोड़फोड़ भी किया है। मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंच गई है। मृतकों में बच्चा अंगेकेला का रहने वाला है और महिला-पुरुष दोनों मोहनपुर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *