हमारे खिलाफ जंग में रूस इस्तेमाल कर रहा भारत में बने कलपुर्जेः यूक्रेन

नई दिल्ली। यूक्रेन जंग के बीच रूस से तेल खरीदने को लेकर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत से नाराज हैं और जु्र्माना लगाने का ऐलान किया है, वहीं अब यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ जंग में रूसी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ईरानी डिजायन वाले ड्रोन्स में भारत निर्मित इलेक्ट्रॉनिक कल पुर्जों का इस्तेमाल हो रहा है। इस मामले से परिचित लोगों ने बताया कि यूक्रेन ने भारत सरकार और यूरोपीय संघ (EU) के समक्ष औपचारिक रूप से यह मुद्दा उठाया है और दावा किया है कि ईरानी डिजायन वाले ड्रोनों में भारत की कंपनियों द्वारा निर्मित या असेंबल किए गए इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *