गाजा की संकरी सुरंग में अपनी कब्र खोदते दिखा इजरायली बंधक

एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें गाजा की एक तंग सुरंग में बेहद कमजोर हालत में एक इजरायली बंधक खुद अपनी कब्र खोदते नजर आ रहा है। इस वीडियो ने हमास की क्रूरता और गाजा की हालत एक बार फिर दुनिया के सामने ला दी है। 48 घंटे में दूसरी बार इजरायली बंधक का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने आम इजरायलियों और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को परेशान कर दिया है।
वीडियो में दिख रहे शख्स 24 वर्षीय इव्यातर डेविड हैं, जो 7 अक्टूबर के हमले में हमास के कब्जे में आए बंधकों में से एक हैं। वीडियो में वह बेहद कमजोर, भूखे और बेबस नजर आ रहे हैं। उनका परिवार इस वीडियो को सार्वजनिक करने की इजाजत देकर दुनिया को उनके बेटे की हालत दिखाना चाहता है, और यह बताना चाहता है कि युद्ध में इंसानियत सबसे पहले मरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *