बलौदाबाजार.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के 25 मार्च को बलौदाबाजार स्थित पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राउंड में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम में आगमन को लेकर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को मोके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा भी उपस्थित थे।
राजस्व मंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य स्तरीय है, उसी के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो। बैठक व्यवस्था, प्रवेश, अतिथियों का स्वागत सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं बेहतर सुनिश्चित होनी चाहिए, किसी प्रकार की कमी न हो। इसीतरह सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था को भी चाक चौबंद रखने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य मंच सहित ग्रीन रूम, विभागीय स्टॉल, कला जत्था स्थल आदि का निरीक्षण किया।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने व्हीआईपी, मीडया, हितग्राही बैठक व्यवस्था, विभागीय स्टॉल, हेल्थ कैम्प, व्हीआईपी एवं सामान्य प्रवेश द्वार, वाहन पार्किंग, कार्यक्रम स्थल की रूट हेलीपेड की तैयारी से सम्बधित जानकारी दी।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एसडीएम प्रकाश कोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

