हुगली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन, मंत्री टंक राम वर्मा ने किया पैतृक निवास का दर्शन

तिल्दा-नेवरा। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाग लेने और भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए जनसमर्थन जुटाने पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने हुगली जिले का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने हेतु हुगली जिले के जिराट गांव स्थित उनके पैतृक निवास का दर्शन किया। मंत्री वर्मा ने डॉ. मुखर्जी के घर का अवलोकन करते हुए उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की जानकारी प्राप्त की।

मंत्री वर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

इस अवसर पर मंत्री वर्मा, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

अंत में सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *