उपसंभागीय निरीक्षक (डाक) श्री आर.एस. मिश्रा को स्थानान्तरण पर दी गई भावभीनी विदाई

कोंडागांव। डाक विभाग में पदस्थ उपसंभागीय निरीक्षक (डाक) श्री आर.एस. मिश्रा के जमनीपाली (कोरबा) स्थानांतरण होने पर बुधवार को उपडाकघर कोंडागांव में डाक कर्मचारियों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं केक काटकर किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित कर्मचारियों ने बारी-बारी से उनके कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगी व्यक्तित्व तथा उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कोंडागांव में तीन वर्ष सेवा दी जिसमे सभी प्रकार के डाक सेवा जैसे डाक जीवन बीमा मृत्यु दावा, विभागीय लक्ष्य, भर्ती प्रक्रिया, स्थानांतरण जैसे सेवाओ को भलीभांति सरलता से निपटान किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभाग ने विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय लक्ष्यों की सफलतापूर्वक पूर्ति की। उनके कार्यकुशल, सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार ने सभी कर्मचारियों को सदैव प्रेरित किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए कर्मचारियों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्नेह, सहयोग एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि कोंडागांव में बिताया गया समय उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर उपडाकपाल एस.एल. गोटी, आईपीपीबी शाखा प्रबंधक प्रीतम कुमार गुप्ता, सतेंद्र साव, देवेंद्र तिवारी (एसपीएम), दयाराम ध्रुव, नईम खान, अनिल दीवान, डिकेश मिर्झा (बीपीएम), हरेंद्र यादव (डाक अधिदर्शक), चमन नेताम, कुंदन कुमार, गुगुलोथ सतीश, नम्रता बंधैया, कवित्त ठाकुर, बालमुकुंदी बंजारे, गीतेश्वर राव, आशीष कुमार, भारत साहू, संदीप राव, चेतमन मरकाम, कुश पांडे, हरीश साहू, अनिल पटेल, वेदप्रकाश, रोशनी पटेल, नीलू एवं रूबी दिवाकर सहित बड़ी संख्या में डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *