जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रिका सिंह पहुंचे कोडागाँव

कोडागाँव जन अधिकार के प्रदेश अध्यक्ष का कोडागाँव नगर मे भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर एमडी बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री पांडेय जी, श्रीवास्तव जी की उपस्थिति में संगठन का विस्तार इस प्रकार , संभाग उपाध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर हरीश गुप्ता संभाग उपाध्यक्ष , जिला संरक्षक धंसराज टंडन ,सचिव बलराम निषाद, संभाग उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता जी, जिला सह सचिव श्री अमरजीत निर्मलकर जी, जिला महामंत्री श्री राजेश रवानी जी, जिला प्रवक्ता श्री प्रमेश मरकाम जी, एवं लीलाधर आचार्य जी, संरक्षक श्री सहदेव नेताम जी, जिला महामंत्री आर आर पटेल जी को सर्व सम्मति से बनाया गया। संघ का मुख्य उद्वेश्य हैं ।1. सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना। 2.सरकार और जनता के बीच सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचना। 3. शोषण के खिलाफ जन जागरूक का कार्य करना। 4. प्रदेश के बेरोजगार युवाओं, दैनिक वेतन भोगियों , रसोइयों, पेंशनर्स एवं लिपिकों की समस्याओं के संबंध में सरकार को ध्यान आकर्षण करना , साथ ही साथ अन्य 27 योजनाओं है संगठन के उद्वेश्य में उन सभी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने पर चर्चा किया गया। उक्त बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष राजकुमार मंडावी, जिला उपाध्यक्ष अमित देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष के एल नेताम जी प्रदेश महामंत्री एम डी बघेल जी प्रदेश सचिव चमन लाल वर्मा जी एवं अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *