रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र अंतर्गत भारत माता चौक के पास कोटा मार्ग में रायपुर पुलिस कमिश्नरी अंतर्गत रायपुर पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय के समीप नेकी की दीवार साईट पर पहुंचकर वहाँ सफाई अभियान चलाकर और पुराने अनुपयोगी कपड़ों का कचरा और गन्दगी तत्काल उठवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम करते हुए प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
शिकायत मिलते ही नेकी की दीवार साइट पर चला सफाई अभियान

