रावतपुरा सरकार विश्विद्यालय पर FIR कराने पीड़ित छात्र पहुंचे थाना

गैर मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम के पीड़ित छात्र रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय पर FIR की मांग करने पहुंचे थाना

बी ऑप्टोमेट्री के छात्र रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय पर धोखाधड़ी का शिकायत करने पहुंचे थाना

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रम बी ऑप्टोमेट्री के बैच 2020-24 के छात्र छात्राओं ने मुजगहन थाना जाकर रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय पर धोखाधड़ी एवं लूट की शिकायत प्रस्तुत की रायपुर जिला NSUI अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि श्री रावतपुरा सरकार विश्विद्यालय ने बी ऑप्टोमेट्री के छात्र छात्राओं को छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से मान्यता एवं रजिस्ट्रेशन नंबर होने का झांसा देकर एडमिशन लिया गया जब छात्र छात्राओं अपनी पढ़ाई पुरी कर नौकरी के लिए शासकीय एवं निजी दफ्तरों में आवेदन किए तो उनकी डिग्री की फर्जी करार दिया गया।

प्रत्येक बच्चे में विश्वविद्यालय को अदा किए है 6-6लाख रुपए

छात्र छात्राओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय को प्रति वर्ष छात्र शुल्क के तौर पर 1.50 लाख की रकम देते थे कुछ जागरूक छात्रों ने मान्यता की बात विश्वविद्यालय प्रशासन से की विश्वविद्यालय ने उन्हें अस्वस्थ किया कि मान्यता की प्रक्रिया जल्द ही पुरी कर दी जाएगी किन्तु छात्र मान्यता के लिए दर-बदर भटक रहे है ।

पांच बैच पासआउट हो चुके छटवें बैच का भविष्य भी अंधकार की ओर

जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में बी ऑप्टोमेट्री लगभग पांच सौ ज्यादा छात्र बैच में पासआउट हो चुके और छठवें बैच भी पासआउट होने को है और किसी भी छात्र को अभी तक किसी छात्र को रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है आज इसी शिकायत को लेकर छात्र शिकायत करने थाना पहुंचे अगर 15 दिन के अंदर विश्वविद्यालय पर पर FIR दर्ज नहीं होती है तो रायपुर NSUI जिला NSUI हज़ारों की संख्या में स्वास्थ्य मंत्री निवास घेराव के लिए कूच करेंगे और FIR की मांग करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *