रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है। एक साथ तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने महिला और दो नाबालिग बच्चों को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मामला माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई का है। जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला डूमरतराई के साहू पारा का है। बालोद निवासी भुनेश्वर साहू मोहल्ले के एक घर में किराए पर रहता है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी भुनेश्वर साहू ने चरित्र शंका के चलते पहले अपनी पत्नी और फिर दो नाबालिग बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने तीनों की हत्या चाकू से गोदकर की। घटना के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने की नीयत से खुद पर भी चाकू से वार किया।
रायपुर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप

