पत्नी से कलह के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, शिव मंदिर जाकर काटा प्राइवेट पार्ट

बिहार के रोहतास में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने गुस्से में आकर शिव मंदिर में अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। युवक की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार के रोहतास जिले के कुसडिहरा गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर सुनने वाले व्यक्ति को चौंका दिया है। दरअसल, यहां एक 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद आवेश में आकर ऐसा कदम खौफनाक उठा लिया, जिससे उसकी जान पर बन आई।
मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी से झगड़े के बाद युवक इतना गुस्से में था कि वह गांव के शिव मंदिर पहुंचा और वहां धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक यहीं नहीं रुका, वह अपनी गर्दन पर भी वार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मंदिर में मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और शोर मचाते हुए उसे जैसे-तैसे रोका। ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *