नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह योजना लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के जीवन में वित्तीय समावेशन, गरिमा और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि स्वनिधि योजना केवल ऋण देने की योजना नहीं, बल्कि भरोसे, सशक्तिकरण और स्वावलंबन का प्रतीक है। उन्होंने सभी लाभार्थियों के परिश्रम और उद्यमशीलता की सराहना करते हुए कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने माय गव इंडिया की एक पोस्ट भी साझा की, जिसमें कहा गया कि पीएम स्वनिधि के छह वर्षों ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के जीवन में केवल बदलाव ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नए अवसर और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी पैदा की है। यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वरोजगार, स्वावलंबन और स्वाभिमान के जरिए आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे: पीएम मोदी ने रेहड़ी

