जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां कच्चा आम से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से गिर गया। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र में हुई है।
पुलिया से गिरा आम से लदा पिकअप

