जेपी आंदोलन विशुद्ध राष्ट्रहित में था -पंकज झा

तिल्दा नेवरा – लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र प्रहरी ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण व नानाजी देशमुख की जयंती समारोह गरिमामय वितरण में संपन्न की । संबोधन में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने कहा भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण, नानाजी देशमुख भारतीय लोकतंत्र की आत्मा को जीवित रखने वाले अमर सेनानी है ।यही कारण है कि जब आपातकाल के काले अध्याय के दौरान जब देश का लोकतांत्रिक ताना-बाना खतरे में था, तब उन्होंने सरकार के खिलाफ” सिंहासन खाली करो की जनता आती है।” का शंखनाथ कर इंदिरा गांधी की तानाशाही सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार पंकज झा ने कहा कि जेपी का संपूर्ण आंदोलन व संघर्ष विशुद्ध रूप से राष्ट्र हित में था। उन्होंने सत्ता की मनमानी के विरुद्ध संपूर्ण क्रांति का शंखनाद कर देश को नई दिशा दी ।उन्होंने कहा की राजनीति से ऊपर उठकर उनका ग्राम विकास व अंत्योदय आज भी प्रासंगिक है ।समारोह के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र पाटनी ने कहा की जयप्रकाश का संदेश था,”कुर्सी कितनी भी बड़ी क्यों ना हो वह जनता से बड़ी नहीं हो सकती”। पाटनी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने आजादी की पहली लड़ाई व आजादी की पहली व दूसरी लड़ाई का नेतृत्व किया पर सत्ता से स्वयं को दूर रखा। जन सेवा की भूमिका निभाई तभी वह लोकनायक बन सके। कार्यक्रम में सेनानी संघ के प्रदेश महामंत्री असित भट्टाचार्य, जिला अध्यक्ष सुभाष देशपांडे , प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव,प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहँस, नारी शक्ति प्रदेश अध्यक्ष सीमा शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रहरी के नरेंद्र शर्मा, शशांक शुक्ला, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष लोकतंत्र प्रहरी के सौरभ जैन एव श्री मति रानी सौरभ जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *