सीवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान पहुंच गए हैं। जसौली की जनसभा के मंच तक नरेंद्र मोदी खुली जीप में सवार होकर पहुंचे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जीप पर मौजूद थे। बाजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गीत गाकर नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम की गाड़ी पर पुष्प वर्षा करते हुए ताली बजाकर लोगों ने खड़े होकर अपने चहेते पीएम का स्वागत किया। सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस दौरान मंच से भी मोदी जी का स्वागत के नारे लगते रहे। लोग खड़े होकर खुली जीप पर सवार नरेंद्र मोदी के आगमन का वीडियो मोबाइल में करते दिखे।पीएम भी हाथ हिलाकर लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे।
दिलीप जायसवाल ने मंच से मोदी जी के स्वागत में गीत गाया।जिसका मुझे था इंतजार, वो घड़ी आ गई। पीएम जब मंच पह पहुंचे तो वहां मौजूद सभी नेताओं ने उनका झुककर स्वागत किया। पीएम को मंच पर कई उपहार दिए गए। उन्हें अंगवस्त्र देकर भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बीजेपी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल काफी उत्साहित दिखे।
खुली जीप पर नीतीश और सम्राट संग सीवान के मंच तक पहुंचे पीएम मोदी

