8 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार

मोहला: पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव अभिषेक शांडिल्य (आईपीएस) के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रयास” के तहत नक्सल विरोधी कार्यवाही, थाना मदनवाड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुर्सेकला, कुर्सेखुर्द के जंगल क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर एरिया डोमिनेशन एवं सर्च ऑपरेशन की कार्यवाही की गई। इस अभियान हेतु थाना मानपुर से डी.आर.जी. के 27 जवानों का बल, थाना मदनवाड़ा से ITBP 27वीं वाहिनी डी कंपनी के सहायक कमांडेंट बलवीर सिंह के नेतृत्व में 30 जवानों का बल तथा कैंप बसेली से ITBP 44वीं वाहिनी ई कंपनी के बल सहित कुल संयुक्त बल रवाना हुआ। सुरक्षाबल जैसे ही आमाटोला की ओर से खुर्सेकला होते हुए खुर्सेखुर्द की ओर बढ़ रहे थे, तभी लगभग 04:00 बजे सशस्त्र माओवादी नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला किया गया। नक्सलियों ने जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग प्रारंभ कर दी। सुरक्षाबल ‌द्वारा आत्मरक्षा एवं जवाबी कार्यवाही करते हुए मोर्चा संभाला गया और जंगल में नक्सलियों की घेराबंदी की गई। घने जंगल का फायदा उठाकर अधिकांश नक्सली भाग निकले। मौके पर की गई सघन तलाशी के दौरान एक नक्सली को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम श्रीकांत पुनेम उर्फ सुकनाम पुनेम, निवासी ग्राम सावनार, थाना गंगलूर, जिला बीजापुर बताया। उक्त नक्सली प्रतिबंधित माओवादी संगठन डी.वी.सी मेम्बर एवं वर्तमान में आँधी-मोहला संयुक्त एरिया कमेटी का कमांडर होना स्वीकार किया। घटना थांना मदनवाडा क्षेत्र का होने से मदनवाडा में नक्सलियों के विरुदध 109 (1) भारतीय न्याय संहिता 25.27 आर्म्स एक्ट, एवं विधि विरुदध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 की धारा 10, 13,38(2) 39(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी नक्सली कमांडर श्रीकांत पूनम उर्फ सुखनाम पूनेम को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली कमांडर के कब्जे से एक 9एमएम पिस्टल मय मैगजीन,एक स्मार्टफोन, एक पावर बैंक ,09 एमएम के 2 खाली खोखे एवं AK-47 के 3 खाली खोखे, नगदी रकम 11080 ,”एसी हैंडबुक – मई 2017″ (सीपीआई माओवादी, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी)”पार्टी संविधान – केंद्रीय कमेटी सीपीआई (माओवादी)” बरामद किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *