सभी नये विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समय सीमा में गुणवत्ता से पूर्ण करें- महापौर

रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन कमांक 4 अंतर्गत पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 क्षेत्र के 7 विभिन्न स्थानो पर लगभग 32 लाख रू. की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्यों का श्रीफल फोडकर व कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर कार्यारंभ रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने वार्ड 57 पार्षद व निगम एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश जैन, सुश्री पल्लवी पाण्डेय,सुश्री गायत्री देवांगन, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन सहित वार्ड 57 के पेंशनबाडा कालोनी क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिको, नवयुवको की बडी संख्या में उपस्थिति के मध्य किया एवं नगरवासियों को एक और शानदार सौगात दी ।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि जोन 4 अधिकारीगण गर्मी की तपीश को देखते हुए नये सीसी रोड निर्माण के बाद उसमें तराई का कार्य करवाना सुनिश्चित करें ताकि गर्मी के चलते नई सीसी रोड को कोई क्षति नहीं पहुंचने पाये। रायपुर दक्षिण विधायक ने कहा कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र में पूर्ववर्ती शहर सरकार के 5 साल के कार्यकाल में विकास कार्य प्रारंभ नहीं होने के बाद नगर निगम की नई परिषद के कार्यकाल में सभी वार्डो में तेजी से नये विकास कार्य करवाये जा रहे है। शहर सरकार के पास विकास कार्य करवाने राशि की कोई कमी नहीं है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने वार्डवासियों को 32 लाख के नये विकास कार्य वार्ड में प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाई दी एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वीकृति अनुसार शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाकर सभी नये विकास कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ जनहित में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।
वार्ड 57 पार्षद व एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी ने वार्ड 57 में 32 लाख की लागत से नाली, सीसी रोड, सामुदायिक भवन आदि के 7 स्थानो पर नये विकास कार्य प्रारंभकरने पर सभी वार्डवासियों की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी और महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा को धन्यवाद दिया एवं नये विकास कार्य प्रारंभ होने पर सभी वार्डवासियों को हार्दिक बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *