मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित करने का फैसला किया है. उन्हें यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य और देश में तानाशाही से लोकतंत्र की ओर न्यायपूर्ण तथा शांतिपूर्ण संक्रमण हासिल करने के उनके संघर्ष के लिए दिया गया है. इस घोषणा के साथ ही, डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल पुरस्कार जीतने की उम्मीदों को झटका लगा है, जो पिछले कुछ दिनों से इस दौड़ में अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो ने पिछले एक साल से छिपे हुए जीवन जीने को मजबूर होने के बावजूद अपने संघर्ष को जारी रखा. नोबेल कमेटी ने कहा, “उनके जीवन को गंभीर खतरा होने के बावजूद, वह देश में बनी रहीं. उनका यह चुनाव लाखों लोगों को प्रेरित करने वाला है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *