माओवादियों की साजिश बेनकाब, हथियारों का जखीरा

नगरी। धमतरी जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित महिला नक्सली की निशानदेही पर डीआरजी नगरी सिहावा के जंगल में छिपाकर रखे गए माओवादियों के हथियारों का डम्प बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक ऑटोमेटिक राइफल सहित कुल तीन बंदूकें और मैग्जीन जप्त की गई हैं। आईजी रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं एसपी धमतरी के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सतत सर्चिंग और मजबूत खुफिया तंत्र के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *