एस. डी. एम. तिल्दा व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा का औचक निरीक्षण

तिल्दा नेवरा.शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा का एसडीएम आशुतोष देवांगन एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल के जाहिरे के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय की समग्र शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया गया और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की स्थिति को भी परखा।
जिसमें कक्षा 8 वी व 5 वी का केंद्रीयकृत परीक्षा का निरीक्षण करते हुए ,कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या,शाला भवन की स्थिति, पेयजल सुविधा, कक्षा संचालन का समय सारणी, मध्यान भोजन ,शिक्षकों की उपस्थिति पर चर्चा किया गया, व विद्यार्थियों के लिए प्रदत्त सुविधाओं को सुचारू रूप से निरंतर जारी रखने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही स्कूल में संचालित रूम टू रीड बालिका शिक्षा कार्यक्रम कक्ष का विजिट कर कार्यक्रम से हुए बदलाव व प्रभावों पर चर्चा किया गया व आगामी कार्य योजना हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इस दौरान संकुल प्रभारी प्राचार्य गजेंद्र कुमार वर्मा , संकुल समन्वयक तुलसी राम साहू, नितिन अग्रवाल व रूम टू रीड के समझ दीपा पटेल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *