कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए मनीष निर्मल प्रबल दावेदार,मनीष ने पेश की दावेदारी

मोहला : मोहला-मानपुर- चौकी जिले में कांग्रेस पार्टी के युवाओं और जनताओं ने बीच सक्रिय रहने वाले दिग्गज नेता मनीष निर्मल ने जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी पेश की है, जिले के मानपुर में निवासरत मनीष निर्मल को कांग्रेस पार्टी ने कई अहम जिम्मेदारी सौंपी,साथ ही पार्टी की जिम्मेदारी को भी निर्वहन कर चुके है। ज्ञात हो कि मनीष निर्मल कांग्रेस पार्टी में दो बार पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष,दो बार राजनांदगांव युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष,पूर्व जनपद सदस्य एंव वर्तमान में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी उठा रहे है, बताया जा रहा है मनीष निर्मल कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे है। ज्ञात हो कि जिला कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अध्यक्ष पद को लेकर संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार 7 अक्टूबर को नए जिला अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। सूत्रों की माने तो युवा कांग्रेस में अपनी साख रखने वाले और पार्टी से कई जिम्मेदारी निभाने वाले मनीष निर्मल को इस बार संगठन जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है जिससे जिले की कांग्रेस पार्टी मजबूती और बेहतर तरीके से काम कर सके साथ ही पार्टी और जनताओं के बीच एक डोर मजबूत हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *