प्रेमी से शादी करने के लिए पति को मार डाला

पलामू.झारखंड के पलामू में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां 16 साल की एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के पति की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने किसी और से शादी करवा दी। डेढ़ महीने पहले हुए शादी के बाद लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मारने का प्लान बनाया और 31 जुलाई को रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने इस मामले का अब खुलासा कर दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने बताया कि लड़की पलामू के नवाजयपुर थाना क्षेत्र के सिंजों की रहने वाली है। 22 जून को उसकी शादी सरफराज नाम के लड़के के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद दोनों अलग-अलग ही रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने पति सरफराज को जंगल में बुलाया था। जंगल में धोखे से बुलाकर पत्नी और प्रेमी ने पत्थरों से कुचलकर मार डाला। पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *