विकसित कृषि संकल्प अभियान का “कृषि रथ” पहुंचा बीजापुर जिले का दूरस्थ क्षेत्र ग्राम बेदरे और करकेली

बीजापुर . विकासखंड भैरमगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बेदरे एवं करकेली में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्रीमती सोमली वाचम (जनपद सदस्य), श्रीमती चंद्रकला (सरपंच बेदरे), श्री कोलू मज्जी (पंच), श्रीमती सूरीता वाचम (सरपंच करकेली) एवं श्रीमती कविता पोयम (सरपंच उसकापटनम) सम्मिलित रहीं।
कार्यक्रम में श्री कृष्ण कुमार सिन्हा, सहायक संचालक कृषि, बीजापुर की अगुवाई में कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर से वैज्ञानिक डॉ. बी. के. ठाकुर तथा ब्लॉक भैरमगढ़ से श्री पी. के. नाग, श्री दीपक कुमार जैन, श्री तनु दास, श्री मनोज कुमार तिवारी की सक्रिय सहभागिता रही।
साथ ही अन्य विभागों से जुड़े अधिकारीगण भी मौजूद रहे जिसमें से श्री आर. के. तारम  आरएचईओ उद्यान विभाग, श्री टी. एस. सिन्हा मत्स्य विभाग, श्री राजेश यदु, श्रीमती मोनिका मांझी, कुमारी अंबिका कांगे पशु चिकित्सा विभाग, प्राकृतिक खेती के बारे में श्री कृष्ण कुमार सिन्हा द्वारा जीवामृत, बिजामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र की निर्माण विधि और उपयोग के बारे में विस्तार से जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से बताया गया तथा किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बी. के. ठाकुर ने धान बीज चयन हेतु 17ः नमक घोल का जीवंत प्रदर्शन कर किसानों को उसकी वैज्ञानिक विधि से अवगत कराया।
श्री टी. एस. सिन्हा मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन हेतु उपयुक्त मछली बीज, तालाब की तैयारी, रख-रखाव तथा सरकारी योजनाओं जैसे मत्स्य बीज वितरण, तालाब निर्माण सहायता आदि की जानकारी दी गई। किसानों को मत्स्य व्यवसाय को एक सशक्त आमदनी के स्रोत के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। श्री राजेश यदु एवं उनकी टीम द्वारा पशुओं में फैलने वाली प्रमुख बीमारियों, जैसे गलघोंटू, खुरपका-मुंहपका आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क टीकाकरण, कृमिनाशक दवा वितरण जैसे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उद्यानिकी विभाग से श्री आर. के. तारम द्वारा ऑयलपाम की खेती की तकनीक, उपयुक्त जलवायु, पौध की उपलब्धता, देखरेख तथा सरकारी प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी आदि पर किसानों से विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आम की पौधों पर कलम करना भी सिखाया गया। किसानों की समस्याओं का समाधान कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों की जमीनी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान दिए गए एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। किसानों ने कार्यक्रम को अत्यंत लाभकारी बताया और अधिकारियों की उपस्थिति की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *