जसवंत क्लाडियस की पुस्तक का विमोचन किया उप मुख्यमंत्री ने

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय खेल उद्घोषक जसवंत क्लाडियस की पुस्तक खेल खेल में 2024 का विमोचन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर श्री साव ने बधाई देते हुए पुस्तक को सामान्य ज्ञान और खेल आंकड़ों को सहेजने के लिए उपयोगी बताया। लेखक श्री क्लाडियस ने बताया कि इस पुस्तक में जनवरी से दिसंबर 2024 की विभिन्न खेल प्रतियोगिता, रोचक प्रसंग और घटनाओं की जानकारी विश्लेषण के साथ दी गई है। यह चर्चित अखबार में प्रकाशित आलेखों का संग्रह है। समीक्षक डॉ सुधीर शर्मा ने पुस्तक को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनिवार्य बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *