एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत आईटीआई परिसर में किया गया वृक्षारोपण

बलौदाबाजार.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अंतर्गत वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। इसी क्रम में शासकीय आईटीआई बलौदाबाजार सकरी परिसऱ में 300 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गये।

बताया गया कि आईटीआई परिसर में प्रतिवर्ष वृक्षारोपण किया जाता है जिसमें प्राचार्य सहित प्रशिक्षण अधिकारी एवं विद्यार्थियों की सक्रिय योगदान रहता है। जिले के सभी 5 विकासखंडो में शासकीय आईटीआई संचालित हैं। इस वर्ष भी सभी आईटीआई परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *