कोंडागांव। विकासखंड कोंडागांव के ग्राम गिरोला निवासी धनीराम पोयाम ने भारतीय डाक विभाग से वर्ष 2019 में आठ लाख रुपये का डाक जीवन बीमा लिया था जिसमें उन्होंने लगभग 90 हजार रुपये का प्रीमियम जमा किया था और कुछ दिन पूर्व उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिस पर डाक विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नामिनी उनकी पत्नी श्रीमती जगबती पोयाम को बीमा सहित ब्याज की राशि 11 लाख रुपये उनके बचत खाते में अंतरित कर प्रदान किया गया। नॉमिनी श्रीमती पोयाम ने डाकघर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा डाक जीवन बीमा सभी को अवश्य कराना चाहिए। इस मौके पर उपसंभागीय निरीक्षक आरएस मिश्रा, उपडाकपाल एसएल गोटी, शाखा डाकपाल गिरोला विदोस दिवान, नईम खान, डिकेश मिर्झा, अनिल दिवान, आईपीपीबी मैनेजर प्रीतम कुमार गुप्ता सहित डाकघर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
डाक जीवन बीमा के तहत 11 लाख का मृत्यु दावा भुगतान किया गया

