सभास्थल से एक ही आवाज – यदि सरकार संवाद नहीं करती, तो फेडरेशन करेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रदेशभर में कर्मचारियों के हितों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदेश सरकार की “मोदी की गारंटी” योजना को लेकर कर्मचारियों में भारी असंतोष देखा गया, जिसके चलते आज इंद्रावती भवन से लेकर प्रदेशभर के शासकीय कार्यालयों में सन्नाटा छाया रहा। अधिकांश स्कूलों में ताले लटके रहे। नगरीय निकायों के कर्मचारियों ने अवकाश लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में भी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अवकाश लेकर फेडरेशन के आंदोलन का समर्थन किया। नवा रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष, निगम, बोर्ड इत्यादि कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलम बंद कर पूर्ण समर्थन कर रहे है।आंदोलन के कारण वरिष्ठ अधिकारियों को नवा रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों तक पहुंचने में कठिनाई हुई।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं संभाग प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी के मार्गदर्शन में रायपुर में कलम बंद, काम बंद आंदोलन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। जिला संयोजक पीतांबर पटेल एवं नवा रायपुर विभागाध्यक्ष कार्यालय के अध्यक्ष जय कुमार साहू एवं नवा रायपुर संयोजक संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। महासमुंद के जिल संयोजक टेकराम सेन, धमतरी के जिला संयोजक चंदूलाल चंद्राकर, गरियाबंद के जिला संयोजक एम आर खान और बलौदाबाजार के जिला संयोजक एल एस ध्रुव के नेतृत्व में अब नई साहिबों, मोदी के गारंटी लेकर रहीबो नारे के साथ उग्र प्रदर्शन किया गया।आंदोलन में सभी जिलों के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने अवकाश लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किए।

श्री राजेश चटर्जी,संभाग प्रभारी दुर्ग के मार्गदर्शन में दुर्ग में कलम बंद, काम बंद आंदोलन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। जिला संयोजक विजय लहरे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। राजनांदगांव के जिला संयोजक सतीश व्यौहारे, बालोद के जिला संयोजक लोकेश साहू, बेमेतरा के जिला संयोजक अश्वनी बनर्जी, कबीरधाम के जिला संयोजक प्रताप चंद्रवंशी और मानपुर मोहला के जिला संयोजक ओ पी माहला के नेतृत्व में अब नई साहिबों, मोदी के गारंटी लेकर रहीबो नारे के साथ उग्र प्रदर्शन किया गया।आंदोलन में सभी जिलों के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने अवकाश लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किए।*
*श्री जी.आर.चंद्रा संभाग प्रभारी बिलासपुर और रोहित तिवारी के मार्गदर्शन में बिलासपुर में कलम बंद, काम बंद आंदोलन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। जिला संयोजक बिलासपुर डॉ बी पी सोनी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जांजगीर चांपा के जिल संयोजक विश्वनाथ परिहार, कोरबा के जिला संयोजक के आर डहरिया, मुंगेली के जिला संयोजक जे एस ध्रुव, गौरेला-मरवाही के जिला संयोजक डॉ संजय शर्मा, रायगढ़ के जिला संयोजक आशीष रंगारी, सारंगढ़ के जिला संयोजक फकीरा यादव के नेतृत्व में अब नई साहिबों, मोदी के गारंटी लेकर रहीबो नारे के साथ उग्र प्रदर्शन किया गया।आंदोलन में सभी जिलों के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने अवकाश लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किए।*
*श्री कैलाश चौहान संभाग प्रभारी बस्तर और टार्जन गुप्ता के मार्गदर्शन में बस्तर में कलम बंद, काम बंद आंदोलन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। जिला संयोजक जगदलपुर आर डी तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कांकेर के जिला संयोजक प्रमोद तिवारी, कोंडागांव के जिला संयोजक शिवराज सिंह ठाकुर , नारायणपुर के जिला संयोजक डॉ दीपेश रावटे, बीजापुर के जिला संयोजक के डी राय, दंतेवाड़ा के जिला संयोजक अरविंद यादव, सुकमा के जिला संयोजक विनायक साहू के नेतृत्व में अब नई साहिबों, मोदी के गारंटी लेकर रहीबो नारे के साथ उग्र प्रदर्शन किया गया।आंदोलन में सभी जिलों के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने अवकाश लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किए।*

*श्री ओंकार सिंह संभाग प्रभारी सरगुजा और नृपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सरगुजा में कलम बंद, काम बंद आंदोलन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। जिला संयोजक अंबिकापुर कमलेश सोनी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सूरजपुर के जिला संयोजक डॉ आर एस सिंह, कोरिया के जिला संयोजक डॉ आर एस चांदे, बलरामपुर के जिला संयोजक डॉ दीपेश रावटे, बीजापुर के जिला संयोजक नन्द कुमार देवांगन, जशपुर के जिला संयोजक संतोष कुमार तानडे , मनेंद्रगढ़ चिरमिरी गोपाल सिंह के नेतृत्व में अब नई साहिबों, मोदी के गारंटी लेकर रहीबो नारे के साथ उग्र प्रदर्शन किया गया।आंदोलन में सभी जिलों के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने अवकाश लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किए।*

*फेडरेशन द्वारा घोषित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की जमीन तैयार हो चुकी है । फेडरेशन के आह्वान पर 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक काम बंद, कलम बंद आंदोलन को प्रदेशभर में व्यापक समर्थन मिला है।फेडरेशन के पदाधिकारियों को सभी जिला संयोजकों ने सरकार यदि संवाद नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान करने आह्वान किए है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *