एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया। कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में चार दिन तक चले मुकाबले में प्रणवी ने कुल 15-अंडर 265 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने भी 14-अंडर 546 के कुल स्कोर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। प्रणवी उर्स एशियन गेम्स के महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं। अंतिम दौर में उन्होंने ईवन पार 70 का स्कोर किया और पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *