भिलाई। तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत की खुशी के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं रूद्र सेवा के सदस्यों द्वारा गौ सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। इस अवसर पर गोकुलधाम स्थित गौ सेवा समिति को एक गाड़ी पशु आहार दान स्वरूप प्रदान किया गया।
इस पहल के माध्यम से संगठन के सदस्यों ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए गौ सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता केवल राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज सेवा के नए अवसर भी लेकर आती है।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण बेरी, राजेश गुप्ता, रजनीकांत पांडे, विष्णु मिश्रा, सनत देशमुख, प्रशांत कुमार क्षीरसागर, संजय शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौ सेवा के इस कार्य को पुण्य और सौभाग्य का विषय बताया।
सदस्यों ने यह भी कहा कि आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों के साथ-साथ गौ संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलता रहे।

