रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग एवं जोनो के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा आज 28 सितम्बर 2026 सोमवार को रात्रि के दौरान रायपुर शहर के प्रमुख निर्धारित मार्गो से निकलने वाली श्री गणेश विसर्जन चल झांकी के पूर्व नागरिको को अवगत करवाने निर्धारित विसर्जन रूट में जर्जर भवनो के सामने बैरिकेटिंग करवाकर आमजनो के लिए सूचना बोर्ड लगाकर नागरिको से विनम्र अपील की है कि उक्त भवन मकान जर्जर हो चुका है कृपया जर्जर भवन से उचित दूरी बनाये रखें एवं इसके नीचे खड़े ना हों ।

