बालोद में होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रवीण कुमार सारडा

बालोद। जिला मे 8 से 13 जनवरी 2026 तक दुधली मालीघोरी मे भारत एवं स्काउट गाइड जिला संघ बालोद के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आने का आमंत्रण देने भारत एवं स्काउट गाइड जिला संघ बालोद जिला के मुख्य आयुक्त राकेश यादव रायपुर पहुंचे। राकेश यादव ने मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा के दौरान प्रथम रोवर रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी में 12 जनवरी को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जम्बूरी के अंतिम दिन में बतौर मुख्य अतिथि रूप में आने की सहमति प्रदान की।
छत्तीसगढ़ के बालोद में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्काउट-गाइड जंबूरी आयोजित होने जा रहा है. यह कार्यक्रम 8 से 13 जनवरी तक मालीघोरी मैदान में होगा, जिसमें देश-विदेश से करीब 12 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे.आयोजन 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है. प्रशासन और संगठन की ओर से तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं.छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में इतिहास रचने जा रहा है, जहां पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत स्काउट्स और गाइड्स का जंबूरी आयोजित होगा. यह बड़ा आयोजन 8 से 13 जनवरी 2026 तक मालीघोरी मैदान में किया जाएगा. कार्यक्रम स्काउट-गाइड संगठन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हो रहा है, जिसकी तैयारियां तेजी से जारी हैं.कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस आयोजन में दुनिया भर से करीब 12 हजार स्काउट और गाइड शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *