शक्ति पंप्स का 2026 की पहली तिमाही में निर्यात वृद्धि के साथ शानदार प्रदर्शन

• वित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही में राजस्व ₹622.5 करोड़ सालाना आधार पर 10% की वृद्धि
• वित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही में EBITDA₹ 143.6करोड़ और पीएटी ₹96.8 करोड़ रहा

इंदौर, मध्यप्रदेश (भारत), 4 अगस्त 2025 – शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड (एसपीआईएल) ने 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए।
शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन श्री दिनेश पाटीदार ने कंपनी के प्रदर्शन पर कहा, “वित्तीय वर्ष 2026 की मजबूत शुरुआत की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है, जो हमारे डाइवर्सिफाइड बिज़नेस मॉडल की ताकत को दिखाती है। इस तिमाही में हमारा प्रदर्शन सोलर पंप सेगमेंट में मजबूत निष्पादन, निरंतर निर्यात वृद्धि और क्षमता एवं तकनीक में दीर्घकालिक निवेश से प्रेरित रहा। हम पीएम-कुसुम योजना में लगभग 25% बाजार हिस्सेदारी के साथ प्रमुख भारतीय कृषि राज्यों में अग्रणी बने हुए हैं। 1 अगस्त 2025 तक हमारी ऑर्डर बुक लगभग ₹13,50करोड़ रही, जिसे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से स्थिर ऑर्डर का समर्थन मिला है।”
उन्होंने आगे कहा, “रूफटॉप सोलर सेगमेंट को पीएमसूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना जैसी सरकारी पहलों से तेजी मिल रही है। हम इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहे हैं, साथ ही घरेलू, औद्योगिक और ईवी सेगमेंट में भी प्रयास जारी हैं। हमारा निर्यात कारोबार पिछले चार वर्षों में लगभग 25% की दर से बढ़ते हुए एक प्रमुख विकास का कारणबना हुआ है। हैती, युगांडा, बांग्लादेश और नेपाल में सफल प्रोजेक्ट्स तथा अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीका से बढ़ती मांग के साथ, हमें इस गति को बनाए रखने की अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है।”
संचालन स्तर पर, कंपनी ने वर्किंग कैपिटल साइकिल में सुधार के लिए उल्लेखनीय प्रगति की है। वित्तीय वर्ष 2024 में 178 दिन के औसत रिसीवेबल डेज़ को वित्तीय वर्ष 2025 में घटाकर 152 दिन कर लिया गया है और वित्तीय वर्ष 2026 के अंत तक इसे लगभग 120 दिन तक लाने का लक्ष्य है।
हम ₹1700 करोड़ के कैपेक्स प्लान पर काम कर रहे हैं, जिसमें शामिल हैं:
• पंप, मोटर, वीएफडीऔर सोलर स्ट्रक्चर की क्षमता को दोगुना करना (₹250करोड़)
• शक्ति ईवी मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के तहत ईवी मोटर और चार्जर सुविधा की स्थापना (₹250 करोड़)
• पीथमपुर, मध्यप्रदेश में 2.2 गीगावॉट सोलर डीसीआरसेल और सोलर पीवीमॉड्यूल प्लांट की स्थापना (₹1200 करोड़)
इसके लिए कंपनी ने ₹292.6करोड़ QIP के जरिए सफलतापूर्वक जुटाए हैं, जो आंशिक रूप से सोलर डीसीआर सेल और सोलर पीवीमॉड्यूल निर्माण प्रोजेक्ट में लगाए जाएंगे। शेष राशि आंतरिक स्रोतों और ऋण से जुटाई जाएगी।
श्री पाटीदार ने कहा, “आगे बढ़ते हुए, हम वित्तीय वर्ष 2026 में 25–30% राजस्व वृद्धि देने और अगले 3–4 वर्षों में इस गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्वच्छ ऊर्जा पर हमारा रणनीतिक फोकस, संचालन में अनुशासन और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन हमें दीर्घकालिक मूल्य निर्माण के लिए मजबूत स्थिति में रखता है।”
वित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही
* संचालन से राजस्व वर्ष-दर-वर्ष (YoY) 9.7% बढ़कर ₹622.5करोड़ हो गया, जो वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में ₹567.6करोड़ था।
* EBITDAवित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ₹143.6करोड़ रहा, जबकि वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में यह ₹135.9करोड़ था, जो 5.7% की वृद्धि दर्शाता है। इस तिमाही के लिए EBITDAमार्जिन 23.1% पर रहा।
* PAT ₹96.8करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह ₹92.7करोड़ था, जो वर्ष-दर-वर्ष (YoY) 4.5% की वृद्धि है।
अन्य मुख्य बिंदु:
* कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी शक्ति एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड में ₹12करोड़ का निवेश किया है, ताकि पीथमपुर, मध्यप्रदेश में 2.2 गीगावॉट उत्पादन क्षमता वाला एक ग्रीनफील्ड हाई-एफिशिएंसी सोलर डीसीआरसेल और सोलर पीवीमॉड्यूल निर्माण संयंत्र स्थापित किया जा सके।
* कंपनी की दीर्घकालिक और अल्पकालिक क्रेडिट रेटिंग को इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्रमशः IND AA-/ अपग्रेड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *